2 अगस्त 2023 - 13:51
हज के लिए जमा की गई पूँजी दीमक खा गई।

कुआलालंपुर में एक महिला ने अपने जीवन की सारी जमा पूंजी हज के लिए बचाकर रखी थी, जिसे अब दीमकों ने चाट लिया है, जिसके अवशेष अब पहचाने भी नहीं जा रहे हैं।

कुआलालंपुर में एक महिला ने कार्डबोर्ड बॉक्स में पैसे रखने की गलती की, जो मलेशियाई मुद्रा में 30,000 के बराबर थी, जो डॉलर में 8,700 है। लेकिन छोटे छोटे कीड़ं ने सभी नोटों को रद्दी के ढेर में बदल दिया।

इस घटना के बाद महिला के पोते ने नष्ट हुए नोटों की तस्वीरें जारी की हैं। उन्होंने बताया कि कुछ नोट आधे-अधूरे खाये हुए थे, जिन्हें वह कुछ पैसे बदलने के लिए बैंक ले गये थे, लेकिन अधिकतर नोट तार तार हेकर बुरी तरह से नष्ट हो चुके थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला 2024 में हज के लिए जाना चाहती थी और इसीलिए उसने काफी समय से पैसे जमा करके रखे हुए थे।